मैनपुरी। जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज, नगला हार में सोमवार को श्री विवेक कुमार ने प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और शैक्षिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

प्रभारी प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाएगा तथा विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रयोगशालाओं का प्रभावी संचालन, कंप्यूटर लैब का नियमित उपयोग तथा पुस्तकालय को विद्यार्थियों के लिए अधिक उपयोगी बनाया जाएगा। साथ ही शासन की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर छात्रों को उनका पूरा लाभ दिलाया जाएगा।
उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं सकारात्मक शैक्षिक वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करने और विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से नवागत प्रभारी प्रधानाचार्य का बुके एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर श्रीमान नीरज बाबू , महेश चन्द्र यादव , राहुल गुप्ता , प्रमोद दुबे , राजेश कुमार , श्रीमती रीता यादव , हर्ष शुक्ला, बोबी ,राजीव कुमार ,प्रेम प्रकाश, रमन बाबू एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
