
मैनपुरी। विधानसभा के 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुएअपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी ने संगठन में विस्तार किया है इसी के चलतेमैनपुरी के तीन वरिष्ठ नेताओं में डॉक्टर अवधेश सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष , डॉ बालक रामशाक्य, सत्येंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है तीनों पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया है तीनों लोगों पदाधिकारी का गोला बाजार स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार शाक्य की अध्यक्षता मेंकार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने माल्यार्पण करके जोशीला स्वागत किया है । प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अवधेश शाक्य कहा कि 2027 का चुनाव पूरे प्रदेश में लड़ा जाएगा और जीता भी जाएगा सचिव सत्येंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट डॉक्टर बालक राम शाक्य ने कहा है कि वह संगठन को और मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे बूथ स्तर तक कमेटी का गठन किया जाएगा मैनपुरी में प्रस्तावित रैली सितंबर माह में होगी चुने गए उपाध्यक्ष दो सचिव चुने जाने पर पार्टी के , उदयवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह यादव, डॉ भागीरथ शाक्य, रुची शाक्य,शिवराज सिंह शाक्य, पंकज शाक्य, जालिम खान ,शरद श्रीवास्तव ,आदेश कुमार, सचिन कुमार ,अकबर सिंह, करण शाक्य, सुनील कुमार ,गिरीश चंद्र शाक्य, प्रवीण सिंह, ज्ञान सिंह सहित सभी पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनको बधाई दी।

