मैनपुरी के थाना औछा क्षेत्र के ग्राम होलूपुरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक बेटे पर अपने ही बुजुर्ग माता-पिता पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त शिकायत पत्र के अनुसार, घटना 19 जून 2026 की दोपहर करीब 1 बजे की है। पीड़ित रामसिंह अपनी पत्नी श्यामादेवी के साथ घर पर मौजूद थे। आरोप है कि तभी उनका बेटा सतीश उर्फ सुनील अपने साले हिमांशू, पत्नी नीलम, राजीव तथा कुछ अज्ञात लोगों के साथ जबरन घर में घुस आया।

बताया गया है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते हमला कर दिया। आरोप है कि सतीश ने अपने पिता रामसिंह पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनका सिर फट गया और पसली टूट गई।

वहीं, पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं श्यामादेवी पर भी हमला कर दिया गया। आरोप है कि नीलम ने लाठी से वार कर उनका हाथ तोड़ दिया। दोनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर जाते समय घर में रखा सामान और जेवरात भी अपने साथ ले गए। स्थानीय थाना पुलिस से संतोषजनक कार्रवाई न होने पर घायल बुजुर्ग दंपति ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *