
मैनपुरी। दशहरा के पावन अवसर पर जिला अस्पताल के निकट मनोज मेडिकल रोड, मैनपुरी स्थित आरोग्य हॉस्पिटल एवं सुभाष मेडिकल्स का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीजीपी कारागार, लखनऊ सुभाष चंद्र शाक्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और क्षेत्रीय लोगों ने उपस्थित होकर संस्थान के संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजू यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि शुभम गुप्ता, दयाराम शाक्य, धनवेश यादव, डीपी यादव और डॉ. आनंद शाक्य सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों का संस्थान की ओर से माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं प्रवर्तक आरके वर्मा (पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, जिला चिकित्सालय मैनपुरी) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्थान के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल को महत्वपूर्ण बताया।
आरोग्य हॉस्पिटल एवं सुभाष मेडिकल्स की शुरुआत को क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। संस्थान की ओर से ‘स्वस्थ समाज, समृद्ध भारत’ और ‘आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता’ का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. एसएन मौर्य (एमएस), डॉ. कीर्ति वर्मा (बीएएमएस) और डॉ. लव वर्मा (बीएएमएस) सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। समारोह में शामिल अतिथियों ने संस्थान की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दशहरा के शुभ अवसर पर आयोजित इस समारोह में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।
