कल्पनिक छाया चित्र


मैनपुरी। जनपद में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कुरावली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कुरावली के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में तिलक सिंह पुत्र मयाराम निवासी थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी तथा शिवम पुत्र सुरेन्द्र मिश्रा निवासी थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध संबंधित न्यायालयों से वारंट जारी थे, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक महीश चंद्र, उपनिरीक्षक विजय सिंह, कांस्टेबल उमेश चौधरी तथा कांस्टेबल प्रेम सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *