मैनपुरी। नगला तारा निवासी श्रीमती डिम्पल पत्नी चंद्रप्रकाश ने अपने पति चंद्रप्रकाश निवासी नगला तारा, थाना दन्नाहार, जनपद मैनपुरी के खिलाफ चौकी पिंक बूथ पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत में आवेदिका ने आरोप लगाया था कि उसका पति घर के खर्च के लिए पैसे नहीं देता और शराब पीकर गाली-गलौज करता है, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता है।

शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक सविता सेंगर, महिला हेड कांस्टेबल कल्पना शर्मा तथा महिला कांस्टेबल भारती राजपूत ने दोनों पक्षों को चौकी पिंक बूथ पर बुलाकर समझाया। पुलिस ने चंद्रप्रकाश को आगे से शराब न पीने, किसी अच्छी जगह काम करने तथा परिवार के खर्च के लिए नियमित रूप से पैसे देने की हिदायत दी।

पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद चंद्रप्रकाश सभी बातों को मानने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। डिम्पल और उसके पति चंद्रप्रकाश ने लिखित रूप में समझौता पत्र भी दिया। आवेदिका डिम्पल ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *