मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव सहारा में स्कूल से छुट्टी के बाद बस से उतरकर सड़क पार कर रहे कक्षा एक के छात्र को बाइक सवार पिता-पुत्र ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव सहारा निवासी लालाराम पुत्र दिवारी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका नाती राजन (4) पुत्र स्वर्गीय राहुल औरन्ध स्कूल से पढ़ने के बाद घर आने के लिए स्कूल बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कुंजलपुर निवासी मंगलिश पुत्र रविंद्र और रविंद्र पुत्र मोतीलाल बाइक से वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि बाइक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उन्होंने राजन को टक्कर मार दी।
हादसे में राजन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। लालाराम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंगलिश पुत्र रविंद्र और रविंद्र पुत्र मोतीलाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
