मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल में शनिवार को स्वर्गीय बृजेश कुमार मिश्रा की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर डॉ. सौरभ मिश्रा ने कहा कि माता-पिता जीवन के प्रथम गुरु होते हैं। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और आशीर्वाद ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता की स्मृति में अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाजसेवा, दान-पुण्य और जनकल्याण के कार्य करने चाहिए, ताकि उनके आदर्श सदैव जीवित रहें।

स्वर्गीय बृजेश कुमार मिश्रा की पत्नी श्रीमती शकुंतला मिश्रा ने अपने भावपूर्ण संदेश के माध्यम से दिवंगत पति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—

“महफिल सूनी, नैना सूने, सूने हैं त्योहार,
सूने-सूने दिन और रैना, सूना है परिवार।”

उन्होंने कहा कि पति की 13वीं पुण्यतिथि पर पूरा परिवार अश्रुपूर्ण नेत्रों से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता है और उनकी पावन स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोए रखेगा।

भंडारे के सफल आयोजन में शकुंतला मिश्रा, डॉ. सौरभ मिश्रा, गौरव मिश्रा, पल्लवी मिश्रा, मनु, चेतन, आध्या मिश्रा, आदित्य मिश्रा तथा प्रधान पप्पू यादव सहित परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *