
मैनपुरी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना भारत और शाह तालमिया सेवा समिति की टीम ने संयुक्त रूप से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।
अभियान के तहत 1000 से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने कहा कि पौधरोपण के माध्यम से न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा सकता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण भी तैयार किया जा सकता है।
इस अवसर पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और मातृभावना को जोड़ने वाली पहल है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मनोज शाक्य, प्रदेश महासचिव राहुल अभिमन्यु शाक्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलेश शाक्य, आगरा मंडल अध्यक्ष डॉ. अवनीश शाक्य, अध्यक्ष एड. ज्योति शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष सविता चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष नीता पाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अभियान के दौरान सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि अभियान को आगे भी जारी रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
निवेदक: चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना भारत
