
मैनपुरी। अपनी जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को गोलाबाजार स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक कुमार शाक्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अवधेश सिंह शाक्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी मैनपुरी जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए संभावित प्रत्याशियों से आवेदन प्राप्त किए गए हैं तथा चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति तय की गई है।
बैठक में प्राप्त आवेदनों के अनुसार किशनी विधानसभा से दो, करहल से एक, मैनपुरी सदर से तीन तथा भोगांव विधानसभा से एक आवेदन प्राप्त हुआ। संभावित प्रत्याशियों के आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि सभी आवेदनों की रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अवगत कराया जाएगा, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में आगरा, अलीगढ़ एवं बरेली मंडल की मीडिया प्रभारी सतेंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट, डॉ. बालक राम शाक्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबी, गिरीश सिंह शाक्य, दिनेश शर्मा, शिवराज सिंह, सचिन यादव, सुनील कुमार, डॉ. भागीरथ शाक्य, उदयवीर सिंह शाक्य, करण शाक्य, पंकज शाक्य, प्रवीण शाक्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन विस्तार और मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया गया।
