कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा

मैनपुरी। किशनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोझी में अपनी जनता पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश शाक्य, प्रदेश सचिव डॉ. बालकराम शाक्य और सतेंद्र सिंह एडवोकेट मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अवधेश शाक्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी 20 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा संगठन विस्तार और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रणजीत सिंह शाक्य, राजकुमार शाक्य, गीता शाक्य, दशरथ शाक्य, ऋषि शाक्य, श्याम सुंदर बौद्ध, राजेश्वरी बौद्ध, रामदास बौद्ध, ब्रह्मानंद बौद्ध, राजेंद्र बौद्ध, रामनारायण शाक्य, गुलाब सिंह, विवेक शाक्य, उदयवीर सिंह बौद्ध, शिवचरण प्रधान, रतन सिंह शाक्य, राजेश मासी, रुचि शाक्य, विकास शाक्य, प्रवीण शाक्य और राजवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *