शोकाकुल परिवारों से मिले, ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया

दिनांक 08 अगस्त 2026 को करहल के लोकप्रिय जनप्रिय विधायक मा. श्री तेजप्रताप सिंह यादव जी ने ब्लॉक मैनपुरी आंशिक के ग्राम रतिभानपुर, भागपुर, जसवंतपुर, नगला बनी, नयी गढ़ी तथा रठेरा में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और दिवंगतजनों के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान मा. तेजप्रताप सिंह यादव जी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह और पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने सभी शोकाकुल परिवारों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।दिनांक 08 अगस्त 2026 को करहल के लोकप्रिय जनप्रिय विधायक मा. श्री तेजप्रताप सिंह यादव जी ने ब्लॉक मैनपुरी आंशिक के ग्राम रतिभानपुर, भागपुर, जसवंतपुर, नगला बनी, नयी गढ़ी तथा रठेरा में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और दिवंगतजनों के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान मा. तेजप्रताप सिंह यादव जी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह और पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने सभी शोकाकुल परिवारों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *