मैनपुरी। अपनी जनता पार्टी की करहल विधानसभा क्षेत्र की बैठक ग्राम नॉनमई में जिला अध्यक्ष दीपक सिंह शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश महामंत्री सतेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश शाक्य एवं प्रदेश सचिव एडवोकेट सतेंद्र सिंह शाक्य ने सहभागिता की।


बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपनी जनता पार्टी हमेशा गरीब, वंचित, शोषित, पिछड़े एवं दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी और उनके न्याय एवं सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से 20 सितंबर 2026 को मैनपुरी में आयोजित होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की विशाल जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया तथा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
बैठक में दीपेंद्र शाक्य, गिरीश, शैलेंद्र यादव, रंजीत शाक्य, विमल, मनोज कुमार, राजकुमार जाटव, रामलखन राठौर, अरविंद श्रीवास्तव, राजकुमार बाथम, मिथिलेश कुमारी, शिवकुमार बघेल, रवि शाक्य, अनुज कुमार, मुलायम सिंह कठेरिया, जयराम, सतीश चंद्र, रामावतार, ओमकार, हरिओम, आशुतोष, राजेश कुमार, प्रधान ,अनुराग सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *