नीट-2026 में सफलता प्राप्त करने पर अनमोल कुमार को मिष्ठान खिलाकर बधाई देते बाबा महेश सिंह यादव।


बेवर (मैनपुरी)। विकास खंड बेवर के ग्राम गढ़िया निवासी अनमोल कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनमोल ने 720 अंकों में से 568 अंक प्राप्त करते हुए 98.75 परसेंटाइल हासिल की है। गुरुवार देर रात घोषित हुए परीक्षा परिणाम के बाद परिवार, ग्रामीणों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अनमोल कुमार, मुकेश कुमार के पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में डॉ. किरण सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा (राजस्थान) का रुख किया। लगातार तीन वर्षों तक कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी करने के बाद उन्होंने नीट-2026 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अपने सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

शुक्रवार को अनमोल के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों ने उनके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए अनमोल की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर बाबा महेश सिंह यादव ने अनमोल को मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बधाई देने वालों में बाबा महेश सिंह यादव, विनीता कुमारी, रजनीश यादव, राजन दुबे, ऋषि कुमार, शीलेश कुमार, सुभाष आचार्य, आनंद कुमार, कुलदीप सिंह, पवन कुमार, अनिल कुमार, बृजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अनमोल की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *