महिमा मैरिज होम में होगा भव्य आयोजन, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभाओं का होगा सम्मान

मैनपुरी। चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना भारत का तीसरा स्थापना दिवस गुरुवार, 16 जुलाई को महिमा मैरिज होम, ज्योति तिराहा, मैनपुरी में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा (हाईकोर्ट, दिल्ली) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भागवताचार्य स्वामी परमानंद महाराज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सम्राट अशोक के शांति, अहिंसा और सामाजिक न्याय के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *