मैनपुरी के समाजसेवी एवं चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना भारत के महासचिव रविन्द्र कुमार शाक्य की माता जी का आज प्रातः लगभग 4 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

आज दोपहर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक किया गया। अंतिम संस्कार में शहर के अनेक गणमान्य लोग, समाजसेवी, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि माता जी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, स्नेहमयी और प्रेरणादायक था। उन्होंने अपने परिवार एवं समाज को सदैव संस्कारों और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया।

इस दुखद घड़ी में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने रविन्द्र कुमार शाक्य और उनके परिवार को ढांढस बंधाया। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *