मैनपुरी। भोगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाकेताल में अपनी जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूबी शाक्य ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश शाक्य तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव एडवोकेट सतेंद्र सिंह शाक्य और डॉ. बालकराम शाक्य मौजूद रहे।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी 20 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बताया गया कि जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे।

मुख्य अतिथि डॉ. अवधेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी जनता पार्टी सर्व समाज के हितों को लेकर कार्य कर रही है। आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा।

बैठक में दीपक शाक्य, प्रवीण कुमार, डॉ. भागीरथ बौद्ध, आदेश कुमार, बृजेंद्र सिंह, स्वराज, गिरीश सिंह, रुचि शाक्य, आरती, ममता, नवनीत, दिव्या, माया देवी, सविता, सुषमा देवी, रामकली, नन्ही देवी, सिद्ध श्री, मोर श्री, रेखा देवी, सुलोचना देवी, प्रवीण शाक्य, अरविंद सिंह, सत्यवान, डॉ. रविंद्र, शुगर सिंह, फूल सिंह, अंशु, संतोष श्रीवास्तव, मुनीश श्रीवास्तव, रिंकू कुमार, अशोक, राकेश सिंह, सूर्यांश, संजू और अनिल कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *