मैनपुरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को किशनी एवं भोगांव विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठकें आयोजित कर संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठकों में बूथ एवं सेक्टर स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

किशनी विधानसभा क्षेत्र की बैठक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित हुई, जबकि भोगांव विधानसभा क्षेत्र की बैठक अजय सागर के निवास पर संपन्न हुई।

दोनों बैठकों में आगरा मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी विमल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ मंडल प्रभारी दीपक पेंटर, मुस्लिम भाईचारा कमेटी के मंडल प्रभारी सुमित सेन, जिलाध्यक्ष मनीष सागर, डॉ. प्रमोद शाक्य, पी.पी. शाक्य, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह, सुमित जाटव, डॉ. रामावतार तथा विवेक प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भोगांव विधानसभा की बैठक में पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र यादव, अशोक गौतम, दुर्गेश चंद्र, राजपाल सिंह, हाकिम सिंह, डॉ. रतन सिंह, अजय सागर, सुशील कुमार, अजय कुमार, राजपाल लोधी, विनय राजपूत, बांकेलाल शाक्य, संदीप पांडे, रघुनाथ जाटव, मुन्नालाल, मनोज कुमार सहित सेक्टर कमेटियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठकों में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बूथ एवं सेक्टर स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बसपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *