मैनपुरी। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में कैडर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मैनपुरी जनपद के छाछा स्थित सम्राट अशोक ग्लोबल एकेडमी में पार्टी का कैडर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी.पी. गौतम ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा चुनावी रणनीति के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ जनता के बीच काम करेंगे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अपनी जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश की सभी सीटों पर मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी भोगांव विधानसभा सहित प्रदेशभर में बेहतर प्रदर्शन करेगी और जनता का विश्वास जीतकर सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।प्रदेश सचिव डॉ बालकराम शाक्य ने कहां है आज प्रदेश की जनता इस भाजपा सरकार से त्रस्त है अब बदलाव चाहतीहै
प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश सचिव सत्येंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट, मुकेश सिंह बघेल, डॉ. बालकराम शाक्य, दीपक सिंह शाक्य, गिरीश सिंह शाक्य, रूबी शाक्य, राजकुमार शाक्य, राम बिहारी जाटव, शैलेंद्र यादव, रणवीर सिंह जाटव, सचिन यादव, दिनेश शर्मा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, उदयवीर सिंह, शरद सविता, मनोज कुमार, रामबरन शाक्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *