
मैनपुरी। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए अपनी जनता पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी ने मैनपुरी के तीन वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को नई मजबूती प्रदान की है।
जारी नियुक्तियों के अनुसार डॉ. अवधेश सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष, जबकि डॉ. बालकराम शाक्य एवं सत्येंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। तीनों नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर पार्टी के विस्तार और जनाधार बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रस्तावित विशाल रैली सितंबर माह में मैनपुरी में आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं।
मैनपुरी के तीन नेताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिला अध्यक्ष दीपक कुमार शाक्य, डॉ. भागीरथ सिंह, उदयवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह यादव, शिवराज सिंह शाक्य, पंकज शाक्य, जालिम खान, शरद श्रीवास्तव, आदेश कुमार, सचिन कुमार, अकबर सिंह, करण शाक्य, सुनील कुमार, गिरीश चंद्र शाक्य, प्रवीण सिंह, ज्ञान सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त नेताओं को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती का विश्वास जताया।
पार्टी नेताओं का कहना है कि इन नियुक्तियों से मैनपुरी में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी ।
