भोंगाव क्षेत्र की छाछा ग्राम सभा में मतदाता सूची से 2572 वोटरों के नाम कटने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है। प्रधान का कहना है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने पत्र में पूछा है कि आखिर किस अधिकारी या किसके आदेश पर 2572 वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे गए। प्रधान ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा पात्र मतदाताओं के नाम पुनः सूची में जोड़े जाएं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *