भोगांव (मैनपुरी)। थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अक्टूबर को वह अपने पति के साथ खेत पर काम करने गई थी। घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ध्रुव सिंह पुत्र रामकिशन राठौर घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
महिला के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो वहां उनके साथ गाली-गलौज की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *