मैनपुरी। सनातन सेना (मैनपुरी) के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की। संगठन ने ज्ञापन में जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई।

संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रतीक पांडे तथा उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष रोहित सिंह चौहान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए। संगठन का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक स्थिति को प्राथमिकता दी जाए।

ज्ञापन में मांग की गई कि वार्षिक 8 लाख रुपये तक की आय वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आरक्षण का लाभ दिया जाए। साथ ही एक परिवार को केवल एक बार आरक्षण का लाभ प्रदान करने का भी सुझाव रखा गया।

सनातन सेना ने योग्यता को रोजगार का प्रमुख आधार बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। संगठन का कहना है कि गरीब सवर्ण सहित सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन तेज करेगा।

ज्ञापन पर संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रतीक पांडे तथा उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष रोहित सिंह चौहान के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने अपने ज्ञापन में नारा दिया— “जाति नहीं, योग्यता देश की आवश्यकता है” तथा “गरीब की मदद हो, आरक्षण आर्थिक हो।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *