2027 में बीजेपी जीती तो देश के लिए आखिरी चुनाव होगा
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला
एजेंसियों का दुरुपयोग न रुक तो चंबल में चली जाएगी सपा

मैनपुरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मैनपुरी में कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं रुका तो पूरी समाजवादी पार्टी चंबल में चली जाएगी। यदि 2027 के चुनाव में भाजपा की फिर से सरकार बनी तो यह देश के लिए आखिरी चुनाव होगा। इंडिया गठबंधन की एकता बनी रहेगी तभी हम भाजपा को हरा पाएंगे।

कासगंज से मैनपुरी होकर सैफई जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में कहां की डॉलर जितना ऊपर जाएगा, उतनी महंगाई बढ़ जाएगी। आम आदमी की चाय महंगी हो जाएगी। यह सरकार डीजल पेट्रोल महंगा कर रही है। फ्री में गैस सिलेंडर देने का दावा किया गया और अब सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही। सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाए। जिन्हें जनता ने उखाड़ कर फेंक दिया। महंगाई और भ्रष्टाचार आसमान पर है।अखिलेश ने कहा कि हाल ही में एक मंत्री का विभाग हटा दिया गया। उन्हें हाफ कर दिया गया। आने वाले दिनों में भाजपा के कई विधायकों की टिकट साफ हो जाएगी।

चुनाव में जाने के लिए भाजपा पर नहीं है मुद्दा

भाजपा के पास 2027 के चुनाव में जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए यह लोग जनता को गुमराह करेंगे। बंगाल चुनाव के बाद वहां की लोकप्रिय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। भाजपा यह गलत परंपरा डाल रही है। यह खतरनाक है। भाजपा के लोगों ने रामपुर, फैजाबाद, कुंदरकी का चुनाव बेईमानी से जीता। करहल विधानसभा में भी बेईमानी करना चाहते थे।

कन्नौज, मैनपुरी में लगाएंगे आलू प्लांट

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने राजनीतिक और सामाजिक शिष्टाचार खत्म कर दिया है। सपा के लोगों और उन्होंने हमेशा सीमा के बाहर जाकर विरोध नहीं किया। शब्दों को चुनकर बोला है। लेकिन भाजपा के लोग अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। अखिलेश ने कहां कि मैनपुरी के लोगों ने अंग्रेजी हुकूमत में अंग्रेजों से मुकाबला किया और उनसे घबराएं नहीं। मैनपुरी के लोग इन लोगों से भी नहीं घबराएंगे। उत्तर प्रदेश में आजकल गांजा बहुत पकड़ा जा रहा है। पहले गोरखपुर में पकड़ा जाता था अब लखनऊ में पकड़ा जा रहा है। यूपी मे सपा की सरकार बनेगी तो आलू और मक्का के किसानों के लिए थे मैनपुरी और कन्नौज में प्लांट लगाएगी। जिससे आसपास के जिलों के किसानों को आलू और मक्का का समुचित दाम मिलेगा.।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *