भोगांव (मैनपुरी)। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय मा. सांसद श्रीमती डिंपल यादव ने भोगांव नगर के मोहल्ला कबीरगंज स्थित दैनिक जागरण के प्रतिनिधि हिमांशु यादव के आवास पर पहुंचकर उनकी माता श्रीमती कुसुम यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मा. सांसद श्रीमती डिंपल यादव ने कहा कि माता-पिता का साया जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है और उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस बनाए रखने का संदेश देते हुए भरोसा दिलाया कि समाज और शुभचिंतक हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं।

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भी दिवंगत श्रीमती कुसुम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व को सरल, स्नेही एवं मिलनसार बताया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजू यादव, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया एवं सतीश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *