घिरोर। सोमवार शाम क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर भेजा गया।

जानकारी के अनुसार नाहिली निवासी सुनील पुत्र राजवीर (35) और अनिल पुत्र जगदीश (36) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर हर्षित पुत्र सुनील गुप्ता (19) सवार था, से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में सुनील, अनिल और हर्षित घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को भी दे दी गई। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *