
मैनपुरी। जिले के बेवर थाना क्षेत्र के चांदीपुर गांव निवासी प्रेमचंद यादव को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं ईमानदारी से कार्य करने के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और बेहतर कार्यशैली का प्रमाण है। सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रेमचंद यादव की इस उपलब्धि से चांदीपुर गांव सहित पूरे मैनपुरी जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
