स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर पानी के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से शुरू हुई नई पहल

मैनपुरी। शहर के कमला गेस्ट हाउस के समीप Enagic Kangen Water के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के दौरान कार्यालय संचालकों ने बेहतर पानी और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पानी की गुणवत्ता, दैनिक जीवन में शुद्ध जल के महत्व तथा स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सूरत (गुजरात) से आए एडवोकेट जयेश रावल और गौरांग देवगानिया ने भी आधुनिक जल तकनीक और स्वास्थ्य के बीच संबंध पर अपने विचार साझा किए।

कार्यालय संचालक कल्पना पाल, रीता चौहान और कमल पांडे ने बताया कि यहां लोगों को जापानी एडवांस्ड वॉटर आयोनाइज़र तकनीक एवं Kangen Water से जुड़ी विस्तृत जानकारी के साथ लाइव डेमो भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पानी की गुणवत्ता समझने और आधुनिक जल शुद्धिकरण तकनीक को जानने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय में निःशुल्क वाटर टेस्टिंग (Free Water Testing) की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से नागरिक अपने घर के पानी की गुणवत्ता की जांच कर सकेंगे और आवश्यकता अनुसार बेहतर विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उद्घाटन समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने कार्यालय संचालकों कल्पना पाल, रीता चौहान और कमल पांडे को शुभकामनाएं देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की। सभी ने आशा व्यक्त की कि यह पहल शहर के लोगों में स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर पानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *