करहल। नगर की देवी रोड पर हो रहे अवैध प्लाटिंग एवं सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर सरकारी जमीन को खाली कराया तथा अवैध प्लाटिंग पर बनी नीव आदि को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवा दिया ।
उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों ने शिकायत की थी की देवी रोड पर अवैध अतिक्रमण कर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है तथा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है शिकायत मिलते ही उप जिलाधिकारी लेखपालों की टीम के साथ के साथ मौके पर पहुंच गई तथा नापतोल करई जिसमें प्लाटिंग की जाने वाली जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग करते हुए पाई गई तथा कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर भी कब्जा किया गया था जिसको उप जिला अधिकारी ने बलपूर्वक बुलडोजर चला कर हटवा दिया l उप जिला अधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों एवं अवैध प्लाटिंग करने वालों के हौसले परास्त हो गए उन्हें प्रशासन का भय लगने लगा है ।
उप जिलाधिकारी ने समस्त प्लाटिंग करने वालों को निर्देशित किया है कि वह अवैध रूप से प्लाटिंग ना करें तथा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश ना करें अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्हें किसी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *