
किशनी (मैनपुरी)। अपनी जनता पार्टी की एक बैठक रविवार को किशनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामनगर में जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश शाक्य मुख्य अतिथि तथा सत्येंद्र सिंह शाक्य (एडवोकेट) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं पार्टी के प्रदेश महामंत्री सतेंद्र कुशवाहा ने भी बैठक को संबोधित किया।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी 20 सितंबर 2026 को मैनपुरी में आयोजित होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की विशाल जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुटने का भी आह्वान किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अपनी जनता पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनहितकारी कार्यक्रमों को गांव-गांव तथा आम जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनमानस के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

बैठक में राजकुमार सिंह जाटव, गिरीश चंद्र शाक्य, रंजीत शाक्य, अरविंद पाल, सर्वेश कुमार, उपदेश शाक्य, राकेश दिवाकर, दुर्गेश कुमार, राजेश कुमार, लाल सिंह शाक्य, मनोज कुमार, पंकज कुमार, शिवराज सिंह, नवल किशोर, जबर सिंह पाल, भागीरथ कठेरिया, रामविलास जाटव, नंदकिशोर कश्यप, प्रभाकर चक, राजवीर सिंह धनगर, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
